कानपुर के जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 'अमर उजाला अपराजिता' अभियान के तहत छात्राओं के लिए एक दिवसीय सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में सुरक्षा, आत्मरक्षा के व्यावहारिक दांव-पेच और मानसिक मजबूती के टिप्स दिए। अमर उजाला के इस सामाजिक पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निडर बनाना है, ताकि वे बिना किसी भय के हर चुनौती का सामना कर सकें।