बिठूर थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी बगदौधी कछार में 24 सितंबर को देर रात चोरों ने पूरा ट्रांसफार्मर ही चोरी कर लिया।मामले में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जेई मंधना विजय बहादुर की तहरीर पर बिठूर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।बता दें बीते हफ्ते से करीब 40 परिवारो को बिजली नही मिल पा रही है। जेई विजय बहादुर ने बताया ट्रांसफार्मर चोरी होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखवा आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।