उमस भरी गर्मी के बाद गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। हैलट अस्पताल के आसपास भी बारिश का पानी भर गया। जलभराव के बीच मरीजों और एंबुलेंस को आवाजाही करते देखा गया। तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल आने वाले मरीज और उनके तीमारदार भी जलभराव के बीच आवाजाही करते नजर आए। वहीं एंबुलेंस को भी पानी भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा।