गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच नवाबगंज की ख्योरा कटरी में बाढ़ के पानी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भगवानदीन पुरवा की तरफ से बाढ़ का पानी खेतों और गांव की सीमा से होते हुए भोपालपुरवा जाने वाली सड़क तक पहुंच गया है। सड़क पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।