घाटमपुर के इटर्रा गांव में बंबे की पटरी कटने से गांव में पानी घुसने पर जेसीबी से, जहां बंबे की पटरी बांध दी गई थी। वहीं, गांव में हुए जल भराव की निकासी के लिए खुदाई का काम दूसरे दिन भी हुआ। इस मौके एसडीएम अविचल प्रताप ने इटर्रा गांव पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि अब हालात सामान्य हैं। बारिश व जलभराव से हुई क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।