फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का महराजपुर में भव्य स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला के प्रथम कानपुर आगमन पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाराजपुर थाना के निकट हाथीपुर मोड़ पर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला चकेरी पुल होते हुए नौबस्ता चौराहे से क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय, जिला और मंडल पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन की एकता और अनुशासन का परिचय देने की अपील की। इस मौके पर विनय मिश्रा, शैलेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र पांडेय, श्याम शुक्ला, नीरज सिंह, विजय द्विवेदी, सुदामा बाजपेई, पुनीत कुशवाहा, दीपू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें