घाटमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को कस्बा स्थित राजकीय विद्यालय में सुरक्षा की पाठशाला आयोजित की गई। मिशन शक्ति के तहत महिला दारोगा और सिपाहियों ने छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। कहा कि यदि रास्ते में कोई उन्हें आने जाने में परेशान करता हो तो वह वूमेन पॉवर 1090 पर फोनकर उसकी जानकारी दे सकती हैं। इससे पुलिस शोहदों पर कार्रवाई करेगी। महिला कांस्टेबल दीक्षा पाल और शिवानी ने बताया कि अब महिलाएं लड़कों से कम नहीं हैं। आज महिलाएं भी हवाई जहाज उड़ा रही हैं। इसके साथ उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है, कि आने जाने में कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दे।