कल्याणपुर ब्लॉक के बैकुंठपुर गांव में चारागाह की जमीन पर खनन कराने के आरोप में बिठूर पुलिस ने प्रशासक प्रधान व अधिवक्ता बलबीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लेखपाल शिवम वर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खनन में इस्तेमाल की जा रही जेसीबी को पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया है।