फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के छठवें दिन कूष्मांडा देवी मंदिर में शुभ संस्कारों की रही धूम

शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कूष्मांडा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भक्तों ने मां कात्यायनी स्वरूप का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। इस दौरान बच्चों के कर्ण छेदन और मुंडन संस्कार कराने के लिए भी बड़ी संख्या में परिवार पहुंचे। परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शुभ संस्कार संपन्न कराए और बच्चों के सुखद भविष्य की कामना की। संस्कारों के दौरान मंदिर परिसर में चहल-पहल बनी रही। नवरात्र के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने भंडारे के लिए स्टॉल लगाए और लोगों को प्रसाद वितरित किया। इससे धार्मिक माहौल और भक्तिमय हो गया। आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। छठे दिन पूजा-अर्चना, शुभ संस्कारों और भंडारों के चलते मंदिर परिसर में रौनक बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें