फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: नम आंखों से दी गई मां भगवती को विदाई, भव्य शक्ति विजय यात्रा के बाद हुआ विसर्जन

सन्मार्ग नव दुर्गा उत्सव 2026 के अंतर्गत विजयादशमी के पावन अवसर पर आज बाबा पकरियानाथ मंदिर, मकरंद नगर से मां भगवती की भव्य शक्ति विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अलियापुर स्थित घाट पर पहुंची, जहां विधि-विधान से मां दुर्गा के साथ सभी प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन संपन्न हुआ। यात्रा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई दिनों तक मां भगवती की सेवा, पूजा-अर्चना और आराधना में समर्पित रहने के बाद विदाई की बेला में भक्तों की आंखें नम हो गईं। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और भावुकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं के मन में जहां अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की प्रतीक्षा थी, वहीं विदाई का भाव हर चेहरे पर साफ झलक रहा था। शक्ति विजय यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। लोगों ने श्रद्धापूर्वक मां के भक्तों का स्वागत कर सेवा और समर्पण की भावना का परिचय दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें