फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आखिरी दिन है... हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर कमल ने अपलोड किए दो वीडियो

झांसी। चंचल की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही मिनट बाद आरोपी कमल रायकवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो अपलोड किए। पहले वीडियो में उसने इसे अपना आखिरी वीडियो बताते हुए कहा कि उसे बहुत उल्टा कदम उठाना पड़ रहा है। उसने कहा, ‘आज मेरा आखिरी दिन है।’ दूसरा वीडियो उसने चंचल का अपलोड किया। दोनों वीडियो दोपहर करीब तीन बजे अपलोड किए गए। करीब दो मिनट के वीडियो में कमल ने दावा किया कि उसके और चंचल के बीच करीब चार साल से प्रेम संबंध थे। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। उसके मुताबिक, पिछले साल चंचल के पिता को उनके रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसके बाद चंचल के साथ मारपीट की गई और उसका स्कूल जाना बंद करा दिया गया। कमल ने दावा किया कि चंचल की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी तय की जा रही थी और वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। कमल ने वीडियो में चंचल के पिता, मां, भाई और बुआ पर अलग-अलग मौकों पर उसे और उसके परिवार को धमकाने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि चंचल को करीब एक महीने से अलग रखा गया था। वीडियो के अंत में उसने फिर कहा कि अब उसे बहुत उल्टा कदम उठाना पड़ रहा है और ‘आज उसका आखिरी दिन है।’ चंचल का भी वीडियो किया अपलोड पहले वीडियो के अलावा कमल ने चंचल का भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इसमें चंचल खुशनुमा अंदाज में बातचीत करती नजर आ रही है। हालांकि, यह वीडियो कब शूट किया गया था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में चंचल जिस ड्रेस में नजर आ रही है, उसी ड्रेस में वह बुधवार को भी थी। कमल के वीडियो में कही गई बातों की पुलिस जांच कर रही है। हत्या के बाद वीडियो अपलोड किए जाने से मामले की जांच में सोशल मीडिया पोस्ट भी अहम कड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें