मछलीशहर तहसील परिसर में लेखपाल संघ के सदस्य अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे। संगठन के अध्यक्ष जगवीर गौतम ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों पर अधिकारियों की ओर से जल्द सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।