फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ में तब्दील हुआ हैंडपंप, पानी के लिए तरसे मुसहर समाज के लोग; VIDEO

मछलीशहर ब्लाक के ग्राम पंचायत रामगढ़ की बनवासी बस्ती में सात परिवारों के लगभग 30 लोग निवास करते हैं। बस्ती में लगा हैंडपंप लंबे समय से तकनीकी खराबी के चलते पूरी तरह ठप पड़ा है। हैंडपंप की बदहाल स्थिति को देखकर साफ पता चलता है कि यह पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुका है। इसके चलते बस्ती के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों और पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास मिलने के बावजूद उचित रखरखाव और प्रशासनिक अनदेखी के कारण मकान समय से पहले ही जर्जर हो रहे हैं। वहीं पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भी बस्ती के लोगों को रोज संघर्ष करना पड़ रहा है। पीड़ित ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और ग्राम प्रधान से खराब पड़े हैंडपंप को अविलंब रिबोर अथवा दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस भीषण समस्या से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें