मछलीशहर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।