बल्लभ नगर चौकी क्षेत्र के सूर्य नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। सूर्य नगर निवासी यूसुफ ने बताया कि वह 17 अगस्त को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे। वापस लौटे तो कमरे में रखी अलमारियों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।