फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए पांच दिन से चक्कर लगा रहे किसान, समिति पर ताला डालकर गायब कर्मचारी

खेतों में बुवाई का समय है, लेकिन किसान खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कुसमिलिया सहकारी समिति पर पांच दिन से खाद की आस में पहुंच रहे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि उन्हें खाद न होने की बात कहकर टरका दिया जाता है, जबकि शनिवार शाम ट्रैक्टर में खाद की बोरियां भरकर मुहाना की ओर भेजी गईं। इससे खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुसमिलिया सहकारी समिति से मुहम्मदाबाद, ऐरी, रामपुरा, कुसमिलिया और चिल्ली समेत आधा दर्जन गांवों के किसान जुड़े हैं। समिति पर करीब 1200 कार्डधारक हैं। इनमें लगभग 800 किसानों के खाद के लिए बार-बार चक्कर लगाने की बात सामने आ रही है। कई किसान एक-दो बोरी खाद के लिए चार से पांच बार समिति पहुंच चुके हैं। परेशान किसानों में बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। किसानों का कहना है कि वे सुबह से ही समिति पहुंचकर कतार में लग जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी नहीं मिलते। शनिवार को भी कई किसान कागजात जमा कराने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कर्मचारी डकोर बैंक में रुपये जमा करने गए हैं। किसान तेज धूप में प्यासे बैठे रहे, लेकिन न कागजात जमा हुए और न खाद मिली। आरोप है कि समिति पर ताला डालकर कर्मचारी चले गए। यहां पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें