हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के निर्देशन में ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रेयशी यादव एक दिन की हसायन थाना प्रभारी बनीं। मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्होंने हसायन कोतवाली में पुलिस कार्यप्रणाली समझी। श्रेयशी ने मेले में सुरक्षा निर्देश दिए और तेज आवाज वाली मोटरसाइकिल पर चालान किया। उन्होंने घरेलू हिंसा के एक मामले की सुनवाई में भी भाग लिया।