बिसावर के ग्राम पंचायत कजरौठी में मंगलवार को मनरेगा (वीबी-जी राम जी) मजदूरों ने तीन माह से मजदूरी न मिलने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द भुगतान की मांग की। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना और ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण भुगतान में देरी हुई है। उन्होंने मजदूरों का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया।