फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में जल जीवन मिशन की एनसीसी कंपनी गोदाम में भीषण आग

हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम रोड पर जल जीवन मिशन का काम करा रही एनसीसी कंपनी के गोदाम में बृहस्पतिवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। प्लास्टिक पाइप और अन्य निर्माण सामग्री होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप के अनुसार, आग से बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पाइप व सामग्री जली है; नुकसान का सटीक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें