फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश पकड़े, एक घायल, अवैध असलहा बरामद

Vijay Singh Pundir Updated Tue, 08 Sep 2026 11:01 AM IST

पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान गौकशी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस के अलावा पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के जंगल गांव खिलवाई और जंगल गांव अल्लाबख्शपुर में गौकशी की दो घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। दोनों मामलों में थाना गढ़मुक्तेश्वर में केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हापुड़ और अमरोहा जनपदों में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि आरोपी बिलाल निवासी बदरखा और जहीर निवासी गांव दौताई गढ़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्यालय में पेश किया गया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें