गढ़ गंगा कार्तिक मेले में उद्घाटन के बाद रौनक बढ़ने शुरू हो गई है। लगातार श्रद्धालु मेले में पहुंचकर डेरा डालने में जुटे हैं। अभी तक करीब 2 लाख श्रद्धालु गढ़ गंगा रेती में तालाब डाल चुके हैं और अगले कुछ दिनों में यह संख्या लाखों तक पहुंच जाएगी। मेले में भक्ति के साथ-साथ युवाओं की टोलियां अलग अंदाज में आनंद ले रही हैं। वहीं कुछ हुड़ंगियों की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया है। बुधवार को सदर मेला क्षेत्र में कुछ युवाओं द्वारा बाइक से स्टंट करने के दौरान मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी महेश कुमार युवाओं को जमकर लताड़ा। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।