फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत, भरभराकर छप्पर पर गिरी दीवार

गोंडा। कटरा बाजार के लालपुर गांव में मंगलवार रात बारिश के दौरान पुरानी दीवार और छप्पर गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। गांव निवासी शिव कुमार कश्यप अपनी मां छब्बा (85) के साथ रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ में रहते हैं। पूर्व प्रधान अरविंद कुमार शुक्ल ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद शिव कुमार और उनकी मां मकान के बाहर बने छप्पर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पुरानी दीवार अचानक भरभराकर छप्पर पर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। सीएचसी में शिव कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि छब्बा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें