फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का संदेश, जागरूकता शिविर का आयोजन, रैली निकाली

आयुर्वेद दिवस के मौके पर बुधवार को विकास भवन परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दैनिक दिनचर्या में आयुर्वेद को शामिल करने का संदेश दिया गया। शिविर में डॉ. आशीष वर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेद सबसे बेहतर पद्धतियों में से एक है। बदलती और खराब दिनचर्या का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा और संतुलित जीवनशैली को अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉ. मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। उन्होंने लोगों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सजग रहने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें