फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में चैंबरों की बिजली कटने से भड़के वकील, अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन

गोंडा में चैंबरों की बिजली काटे जाने से नाराज वकीलों ने बृहस्पतिवार को अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। वकीलों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो बिजली का कनेक्शन लेने दिया जा रहा है और न ही बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच रास्ता रोकने को लेकर तनातनी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने अंबेडकर चौराहा, दीवानी परिसर और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी मार्ग पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया। इससे लखनऊ हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। वकीलों का कहना था कि भीषण गर्मी में चैंबरों में बिजली नहीं होने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ मुकदमों के सिलसिले में आने वाले फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि गर्मी में वकील कहां बैठें और फरियादी कहां जाएं।बाद में वकीलों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें