फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

गोंडा में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर गुरुपुरवा स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक लखनऊ की एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर था और रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। ग्राम प्रशासक उमापति त्रिपाठी ने बताया कि कटरा बाजार के सर्वांगपुर निवासी सदानंद पांडेय का 26 वर्षीय बेटा अजय पांडेय उर्फ बबलू लखनऊ की एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर था। बुधवार को वह गुरुसड़ा स्थित रिश्तेदारी में गया था। रात में बाइक से घर लौटते समय गुरुपुरवा के पास राम आश्रय पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी प्रिया पांडेय, मां शोभा पांडेय और बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे बालपुर चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आनंद राय ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें