गाजीपुर शहर कोतवाली के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ से बुधवार की रात एएनटीएफ टीम ने 2 करोड़ हेरोइन के साथ महिला तस्कर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर हेरोइन की खेप भोपाल भेजने की तैयारी में थे। एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि टीम के साथ वाराणसी गोरखपुर महराजगंज फोरलेन तिराहे पर थे। मुखबिर की सूचना पर महराजगंज तिराहे से आगे लालनपुर मड़ई गांव मोड़ पर जैसे पहुंचे। वहां एक बोलेरो में दो व्यक्ति व एक महिला मिली, जिनके पास से एक किलो 15 ग्राम हेरोइन व चार मोबाइल, 1290 नगद बरामद हुआ।