फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेता हाउस अरेस्ट

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के गाजीपुर जिले में आगमन पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की स्वास्थ्य सुविधाओं और जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जा रहे छात्र प्रतिनिधियों को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के अनुसार, उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें साथी छात्र प्रतिनिधियों प्रद्युम्न सिंह यादव राजन, आकाश चौधरी और सतीश चौधरी के साथ घर में ही रोक दिया गया। दीपक उपाध्याय ने कहा कि जिले की जनता को केवल रेफरल सेंटर नहीं, बल्कि मुकम्मल इलाज की सुविधा वाला मेडिकल कॉलेज चाहिए। छात्र प्रतिनिधि शनिवार को मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। दीपक उपाध्याय ने कहा कि जनहित की मांगों को पुलिस के बल पर रोका नहीं जा सकता। सुरक्षा कारणों से छात्रनेताओं को हाउस अरेस्ट किया था। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। -प्रमोद कुमार सिंह, कोतवाल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें