श्रीचित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरीघाट की ओर से इस वर्ष श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को आयोजित की जाएगी। श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हुई पूर्व निर्धारित बैठक में विद्वान ब्राह्मण योगेश दुबे ने पत्रा देखकर पूजा की तिथि की जानकारी दी। सभा के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परंपरागत ढंग से श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा 10 नवंबर को शाम चार बजे से शुरू होगी। पूजा के बाद बाहर से आए कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।