यूजीसी के नए नियमों के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को जमानिया तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मंच पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया। सवर्ण विकास मंच ने भी धरने को समर्थन देते हुए मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की। धरने के बाद संगठन ने उपजिलाधिकारी निधि को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा।