पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन और उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के जरिए ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उनके विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं।