फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से गृहमालिक की मौत, VIDEO

मरदह थानाक्षेत्र के बनकटा कोड़री गांव में सोमवार की सुबह निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से गृह मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजन उसे मऊ स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता शिवचंद्र राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र जितेंद्र राम (54) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह करीब छह बजे निर्माणाधीन मकान के पास से गुजरते वक्त कुछ दिन पहले ढाला गया छज्जा अचानक भरभरा कर गिरा है, जिसके नीचे दबकर पुत्र जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी शंभा देवी, पुत्र अंबुज कुमार व राज कुमार और पुत्री रेखा का रो-रोकर बेहाल है। पिता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें