सैदपुर विकासखंड क्षेत्र के नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम की तपस्थली पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक कर बाबा कीनाराम से सुख-समृद्धि की कामना की। तपस्थली पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। शाम होते ही समारोह में भक्ति संगीत की धूम मच गई। भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने मंच संभालते ही अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।