मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मलेरिया, खसरा और कुपोषण से 30 मासूम आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जमानिया उपजिलाधिकारी निधि को सौंपा।