विद्यार्थियों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर देने के उद्देश्य से साहित्य चेतना समाज की ओर से तुलसीसागर स्थित एक स्कूल के सभागार में विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदी माध्यम में हुई प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने परिवार, पर्यावरण, सोशल मीडिया और शिक्षा-संस्कार जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।