फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपराजिता अभियान के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

फिरोजाबाद। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत द्वारकापुरी स्थित गौरी शंकर इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके बताए गए। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया। उन्हें बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के गलत व्यवहार, छेड़छाड़ या अचानक होने वाले हमले की स्थिति में घबराने के बजाय साहस और सूझबूझ से काम लें। हाथ छुड़ाने, हमलावर से बचाव करने, सुरक्षित दूरी बनाने, शोर मचाकर मदद मांगने तथा जरूरत पड़ने पर आसपास उपलब्ध वस्तुओं का इस्तेमाल कर स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीके भी समझाए गए। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं आरती, वर्षा, अंशिका, प्राची शर्मा और भूमि को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पचौरी ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान सुरभि गुप्ता, पूर्णिमा पचौरी, नीतू शर्मा, रोली दुबे और राखी कुशवाह उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें