फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जूते हाथ में, कीचड़ में कदम... स्कूल पहुंचने को रोज अव्यवस्थाओं से जंग लड़ रहे बच्चे

फिरोजाबाद। किताबें और बस्ता लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों के हाथों में इन दिनों जूते-चप्पल नजर आते हैं। वजह है स्कूल तक पहुंचने वाला बदहाल रास्ता। बारिश होते ही गरिमा जूनियर हाईस्कूल, सोफीपुर के रास्ते पर नालियों का पानी भर जाता है और कच्चा रास्ता कीचड़ व दलदल में तब्दील हो जाता है। ऐसे में बच्चे कंधे पर बैग टांके और जूते रहाथ में लेकर किसी तरह स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। फिरोजाबाद ब्लॉक के सोफीपुर गांव में स्कूल जाने वाले रास्ते की स्थिति लंबे समय से बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। कच्चे रास्ते पर पानी भरने से जगह-जगह कीचड़ हो जाता है। रास्ते से गुजरते समय बच्चों के पैर फिसलते रहते हैं। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। स्कूल जाने के लिए सुबह घर से निकलने वाले बच्चे पहले जूते-चप्पल पहनकर रास्ते पर आते हैं, लेकिन कीचड़ शुरू होते ही उन्हें उतारकर हाथ में ले लेते हैं। नंगे पैर कीचड़ पार कर स्कूल पहुंचने के बाद दोबारा जूते पहनते हैं। यही सिलसिला छुट्टी के बाद घर लौटते समय भी चलता है। नालियों का पानी बढ़ा रहा मुश्किल छात्र-छात्राओं के अनुार, अनुसार गांव की नालियों का पानी उचित निकासी न होने के कारण सड़क पर भर जाता है। बारिश होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों के अलावा ग्रामीणों को भी इसी रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। डीएम से लगाई रास्ता बनवाने की गुहार बच्चों ने डीम से स्कूल जाने वाले रास्ते को ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पढ़ाई के लिए रोज स्कूल जाना जरूरी है, लेकिन रास्ते की हालत के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चों ने मांग की कि रास्ते को पक्का कराने के साथ नालियों के पानी की निकासी की भी व्यवस्था कराई जाए। मांग करने वालों में छात्रा भावना, रश्मी, आदर्श, मानव, सुमित, कुंदन, सुमन, ललिता, काव्या, नंदनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें