फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में कैंटर चोर को पकड़ा, जाकिर पैर में गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। चोरी के मुकदमे में फरार एक शातिर अपराधी को पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल होने पर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा 12,100 रुपये नगद बरामद किए हैं। घायल ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को थाना रामगढ़ पर सूचना दी गई थी कि एक कैंटर वाहन जाटवपुरी चौराहे पर सर्विस रोड पर खड़ा था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। विवेचना के दौरान पोंडरी, थाना अवागढ़, एटा व निवासी हाल निवासी पौतपुरी मोहल्ला, थाना जसराना के रहने वाले जाकिर हुसैन का नाम प्रकाश में आया था। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर सांती रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास नगला मिलिक जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा करने पर वह हड़बड़ाहट में भागने लगा और फिसलकर गिर गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पकड़े गए अभियुक्त जाकिर हुसैन के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस और 2 कारतूस 315 बोर के बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें थाना मटसेना और थाना रामगढ़ में वाहन चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें