शिकोहाबाद में दलित महिला की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामजीलाल सुमन अपनी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाना शिकोहाबाद में धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस पर आरोप लगाया है कि रविवार रात चोरी के मामले में पुलिस एक युवक को जबरन थाने ले आई और रातभर थाने में बिठाकर रखा। पुलिसकर्मियों ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी। जिससे प्रसव के बाद महिला की मृत्यु हो गई। एसएसपी ने सोमवार शाम छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। सपा नेता पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।