फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीयरदेवी मंदिर से तीसरी बार पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

टूंडला। कोट कसौदी स्थित प्राचीन सीयर देवी मंदिर से अज्ञात चोर 10 पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। मंदिर से घंटे चोरी होने की तीसरी घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष छा गया। आक्रोषित ग्रामीणों ने घटना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव कोट कसौदी स्थित सीयर देवी मंदिर पर महंत हेतदास मंगलवार देर रात आरती कर धर्मशाला स्थित अपने कमरे में सोने चले गए थे।बुधवार सुबह साढ़े चार बजे करीब मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो मंदिर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर क पता खुले हुए थे, वहीं, मंदिर में लगे घंटे गायब थे। जानकारी करने पर पता चला कि मंदिर में लगे पीतल के 10 घंटे गायब थे , जिनका बजन करीब 80किलो बजन था। मंदिर में हुई चोरी की खबर मिलते ही श्रद्धांलुओं में रोष छा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण मौके एकत्रित हो गए और चोरों व पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध -प्रदर्शन किया। मेला अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि चोरी की यह तीसरी घटना है, किंतु पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। मंदिर के महंत हेतदास ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। सीओ शेखर सेंगर का कहना है कि सीसीटीवी कि मदद से चोरों कि तलाश कि जाएगी। जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें