फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टूंडला में एचडीएफसी बैंक और एटीएम में चोरी का प्रयास

Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 10:30 PM IST

टूंडला स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सोमवार मध्यरात्रि बेखौफ चोर ने एटीएम उखाड़ने और बैंक के अंदर घुसने का प्रयास किया। गनीमत रही कि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और एटीएम में रखी पांच लाख से अधिक की नकदी सुरक्षित बच गई। पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना सोमवार मध्यरात्र 12:45 बजे करीब की है। इस दौरान वहां कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। सीसीटीवी में कैद एक युवक बैंक के एटीएम कक्ष में दाखिल होता हुआ नजर आ रहा है। चोर ने सबसे पहले पत्थर मारकर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कैमरा नहीं टूटा। इसके बाद उसने एटीएम मशीन को उखाड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया। जब वह इसमें भी नाकाम रहा, तो उसने एटीएम कक्ष से बैंक के मुख्य हिस्से में जाने वाले कांच के दरवाजे को तोड़ दिया। हालांकि, वह बैंक के अंदर प्रवेश करने में भी असफल रहा। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तब उन्हें क्षतिग्रस्त दरवाजा और एटीएम देखकर घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें