फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टूंडला स्टेशन पर बंदरों के बाद अब खूंखार कुत्तों का आतंक, यात्रियों में दहशत

टूंडला। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद बंदरों का ही आतंक बना हुआ था, लेकिन अब इन बंदरों के साथ-साथ लावारिस कुत्तों का जमावड़ा भी यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। स्टेशन पर दिन-रात विचरण करने वाले बंदरों व कुत्तों के झुंड न केवल यात्रियों के खान-पान के सामान और भोजन पर अचानक झपट्टा मार रहे हैं, बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि यदि कोई यात्री अपने बचाव में इन बंदरों व कुत्तों को भगाने या हटाने की कोशिश करता है, तो ये खूंखार होकर उल्टे यात्रियों पर ही हमला बोल देते हैं। ऐसी ही एक घटना स्टेशन पर भोजन कर रहे यात्रियों के साथ घटी। प्लेटफॉर्म पर बैठकर खाना खा रहे योगेश कुमार और उनके साथियों ने अपना आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे शांत बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उनकी ओर झपटा। जब उन्होंने खुद को बचाने और कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, तो कुत्ते आक्रामक हो गए और उन पर हमलावर हो गए। किसी तरह भागकर और शोर मचाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। स्टेशन पर लगातार बढ़ रही बंदरों और कुत्तों की संख्या से यात्रियों में भय का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर करना अब जोखिम भरा होता जा रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन व नगर पालिका से मांग की है कि स्टेशन परिसर को इन आवारा पशुओं से जल्द से जल्द मुक्त कराया जाए, ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना न घटे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें