एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र में जल जीवन मिशन की पोल खुल गई। मजरा जात के ग्राम नौरंगाबाद में बने ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन चालू होने से पहले ही दम तोड़ गई। सकीट-आसपुर अड्डा के समीप भारत पेट्रोल पंप के पास और रिजोर बाजार में पाइपलाइन फटने से जमीन से पानी के बुलबुले उठ रहे हैं। हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम ने लापरवाही बरती है। कई जगह पाइप जोड़ सही से नहीं लगाए गए। यदि काम सही होता तो पानी घरों में जाता। बीडीओ उमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि लीकेज की सूचना पर जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी को फोन किया गया है, समस्या जल्द ठीक कराई जाएगी।