फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आशाओं ने दूसरे दिन भी घेरा सीएचसी, मुख्य गेट पर जड़ा ताला: 18 हजार मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

जनपद एटा के सकीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में आशाओं ने सीएचसी कार्यालय का घेराव कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के लिए बता दे सोमवार को भी आशाओं ने मेन गेट पर तालाबंदी की थी। मंगलवार को फिर से एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए गेट बंद कर दिया। आशा यूनियन अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि आशाएं दिन-रात मेहनत कर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाती हैं, लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने 18 हजार रुपये मानदेय और राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। ओर कहा जब तक सरकार मेरी मांगो को पूरा नहीं करेगी तब तक सभी आशा कार्यकताओं हड़ताल पर रहेगी तालाबंदी से दवा लेने आए मरीजों को परेशानी हुई और गेट के बाहर इंतजार करना पड़ा। सूचना पर सीएचसी प्रभारी डॉ. शिव कुमार राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह मलावन में ड्यूटी पर थे, सूचना पर आकर आशाओं को समझाकर ताला खुलवाया। ओर आशाओं कार्यकताओं द्वारा ज्ञान मिला है यह ज्ञापन उच्च अधिकारी को भेजा जाएगा इसके बाद मरीजों को जांच कर दवा दी गई।इस दौरान प्रेमशीला, रेनू, डोली, रचना, मीरा, उषा, नीलम, राजश्री, संगीता, मुन्नी, पूनम, अर्चना, बबीता आदि आशाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें