देवरिया के सलेमपुर कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। उन्होंने व्यापारियों और सर्राफा कारोबारियों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी समस्याएं जानीं और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए।