अर्नब तूफान के बाद हुई बारिश और तेज हवाओं से खेतों में गिरी धान की फसल अब सड़ने और जमने लगी है। किसानों का आरोप है कि नुकसान के बावजूद अब तक उनके गांवों में सर्वे करने के लिए राजस्व या कृषि विभाग की टीम नहीं पहुंची है। विशुनपुरा में अमरेश राय की करीब चार एकड़ तैयार फसल खेत में ही खराब हो रही है। किसानों ने जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि गांवों में सर्वे कराया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।