फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरटिया से लूटी मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के पास चार अक्तूबर की रात मारपीट कर मोटरसाइकिल छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुखबिर की सूचना पर छह अक्तूबर को पुलिस ने कालाबन गुरुचघाट के पास से लक्ष्मन प्रसाद निवासी कालाबन टोला गोधौली, कुन्दन मद्धेशिया निवासी लवकनी, हरेन्द्र प्रसाद और दुर्गेश गुप्ता निवासी इंदूपुर को पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेजा गया, जबकि बालक को बाल सुधारगृह भेजा गया। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें