देवरिया सदर तहसील में राजस्व संबंधी पत्रावलियों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील बार भवन में बैठक के बाद सदर तहसीलदार अलका सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने की मांग की।