देवरिया में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बैतालपुर की चार छात्राओं को एक दिन के जिलाधिकारी की सांकेतिक भूमिका निभाने का अवसर मिला। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।