देवरिया में अधिवक्ता सुधाकर पांडेय पर जानलेवा हमले के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान साकेत नगर निवासी आलोक मिश्र और रामनगीना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल स्टील का डल्लू भी बरामद किया है। अधिवक्ता पर मंगलवार शाम मोहन होटल के पास हमला किया गया था। मामले में पुलिस की जांच जारी है।