देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को क्रय-विक्रय की दो संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। विशुनपुरा तहसील क्षेत्र में गिरजाशंकर व अन्य की ओर से बिंदु देवी के पक्ष में किए गए बैनामे की जांच में 2.15 लाख रुपये के स्टाम्प शुल्क की कमी मिली। डीएम ने एआईजी स्टाम्प को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, मेहड़ा नगर बाहर स्थित व्यावसायिक भवन कल्पनाथ टावर के क्रय-विक्रय में स्टाम्प मूल्यांकन सही पाया गया।